फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केंद्रीय काउंसलिंग में 70 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

Sat, 15 Jul 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में मेरिट सूची से वंचित विद्यार्थियों को रिक्त सीटों पर सीधा प्रवेश दिया गया। इसके लिए शनिवार को केंद्रीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 विद्यार्थियों को यूजी प्रथम वर्ष में दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरांत प्रवेश दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मौजूदा सत्र 2023-24 में यूजी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है और मेरिट सूची में स्थान नहीं मिला है, उन सभी को केंद्रीय काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। इनमें जो विद्यार्थी काउंसलिंग में पहुंचे उन्हें विभिन्न विभागों में रिक्त सीटों के आधार पर दाखिला दिया गया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में पहली मेरिट सूची के आधार पर 1,800 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया था, लेकिन इसके बाद भारी बारिश और भूस्खलन के कारण दूसरी मेरिट सूची जारी नहीं हो पाई। अब विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने केंद्रीय काउंसलिंग के आधार पर वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश देने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन

शनिवार को 70 विद्यार्थियों का दाखिला यूजी प्रथम वर्ष में किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि मेरिट सूची के आधार पर 1,800 तथा केंद्रीय काउंसलिंग में 70 विद्यार्थियों का दाखिला यूजी प्रथम वर्ष में किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें