फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल की सुरक्षा में तैनात पांच जवान कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/कुल्लू। अटल टनल रोहतांग में तैनात पांच जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 16 जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने कड़ाके की ठंड में अटल टनल की सुरक्षा में तैनात 21 पुलिस जवानों के आरटीसीपीआर के जरिये सैंपल लिए थे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को इन जवानों का कोविड रिपोर्ट जारी हुई है, जिनमें पांच जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉक्टर रंजीत वैद्य ने इसकी पुष्टि है। अटल टनल होकर रोजाना हजारों की तादाद में सैलानी आरपार हो रहे हैं। वाहनों के साथ कागजों की चेकिंग के दौरान जवानों का सैलनियों के संपर्क में आने की लगातार संभावना बनी रहती है। आशंका है कि पर्यटकों के संपर्क में आने से यह जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर रंजीत वैद्य ने बताया कि जिले में अब तक करीब आधी आबादी के सैंपल लिए जा चुके हैं। कहा कि घाटी में अब कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। लाहौल-स्पीति में 1241 कुल केसों में 1193 स्वस्थ हो गए और मात्र 36 सक्रिय केस हैं। उधर, कुल्लू में शुक्रवार को कोरोना सात नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें