स्वार। बसपा के कैडर कैम्प में पहुंचे मुरादाबाद मंडल के जोन प्रभारी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए बसपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया ।बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव छपर्रा में बसपा विधान सभा प्रभारी डा. तेज पाल सिंह चंद्रा के आवास पर कैडर कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि मुरादाबाद के जोन प्रभारी राजेश प्रकाश सैनी ने बसपा की जन उपयोगी नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है ,महंगाई चरम सीमा पर है,खुले आम लोगों की हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार में किसान,गरीब, मजदूर, युवा वर्ग बेहद परेशान है। महिलाएं असुरक्षित हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकार को जनता सबक सिखाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने एवं के साथ ही 27-28 जुलाई को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुचने का आह्वान किया। कैडर कैंप में जिला प्रभारी प्रेम दास, अजब सिंह, बख्तावर अली, गबडू सागर, जगदेव शरण, सतपाल दिवाकर, सतीश मौर्य, राम प्रकाश सैनी, संजय मौर्य, विक्रम मौर्य, प्रीतम पाल, सचिन चंद्रा आदि मौजूद रहे।