पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना मनाली के तहत शनिवार देर शाम एक वाहन से गिरने पर एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि यह मजदूर वाहन में पतलीकूहल से बैठा था, लेकिन पतलीकूहल से करीब तीन किलोमीटर दूर खारूनाला में वाहन से गिरने पर घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस सिलसिले में वाहन चालक से भी पूछताछ की जा रही है।