फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के दौरे से जनता को सौगात की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मुख्यमंत्री के दौरे से लाहौल-स्पीति की जनता को सौगात की उम्मीद है। जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र को सौंपने के लिए एक मांगपत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि मांगपत्र में केलांग में पार्किंग, जाहलमा में सब तहसील, उदयपुर में बीडीओ पद सृजन, केलांग में जिला लोक संपर्क अधिकारी पद को बहाल करने, केलांग में जिला पर्यटन विकास अधिकारी का पद सृजित करने, जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना का खाका तैयार किया है। इसके अलावा जिले में भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने, खोपानी और जोबरंग में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, लपशक और मालंग में पशु औषधालय को अपग्रेड करने, गोहरमा नहर के लिए विशेष बजट आवंटित करने, बुद्धिस्ट सर्किट के अंतर्गत मठों को फिर से बजट बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाया जाएगा। अनिल सहगल ने बताया कि विधायक रवि ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री को यह मांगपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें