फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोट के लोगों को दस दिन से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की रोट पंचायत के गांव में दस दिन से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। पंचायत के भडेउली, बगीसेरी तथा पचहू गांव की करीब एक हजार आबादी पीने के पानी के लिए परेशान है। गांव में लगे नलकों में 28 जून से पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही है। ऐसे में लोगों को अपने गुजर बसर के लिए तीन किलोमीटर दूर थरास में लगे हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। जबकि, पालतू मवेशियों के लिए ब्यास नदी से पानी लाने को विवश हैं। ग्रामीण मधुसूदन, राकेश गौतम, त्रिलोक पराशर, संदीप गौतम, देवेंद्र कुमार, जोगी राम, नारायण सिंह तथा मोहर सिंह ने कहा कि पानी की भारी समस्या से रोट पंचायत के भडेउली, बगीसेरी तथा पचहू के ग्रामीणों ने सरकार और आईपीएच के प्रति रोष जताया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के गांव में पानी की सप्लाई ठप होने की शिकायत विभाग को दी गई है, लेकिन विभाग आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत को जोड़ी गई पेयजल पाइप लाइन सचानी के पास हो रहे सड़क निर्माण के कारण तहस नहस हो गई है। ग्रामीणों ने कहा के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विभाग को वैैकल्पिक रास्ता निकालना चाहिए। उधर, आईपीएच भुंतर के सहायक अभियंता अशोक भूपल ने कहा कि सड़क निर्माण के चलते पेयजल स्कीम को नुकसान पहुंचा है। इसकी डैमेज रिपोर्ट लोनिवि के साथ अपने कार्यालय को भेज दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता निकालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें