कुल्लू। नवोदय विद्यालय बंदरोल में नौवीं और जमा एक कक्षाओं के लिए लिट्रल एंट्री टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 598 बच्चों ने आवेदन किया था।
शनिवार का आयोजित टेस्ट में इनमें 425 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि 173 बच्चे अनुपस्थित रहे। नवोदय के प्रधानाचार्य राजेश ने बताया कि नौवीं कक्षा के लिए 425 में पंजीकरण करवाया था। इनमें 303 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। 122 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा जमा एक के लिए 173 ने आवेदन किया था जिसमें 122 ने परीक्षा दी और 51 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद