फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन रूटों पर आधे तक भेजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। मौसम विभाग की ओर से कुल्लू घाटी में बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी केे बाद प्रशासन ने 12 दिसंबर तक अलर्ट जारी किया है। कुल्लू व जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सोमवार सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारालाचा, कुंजुम दर्रा व रोहतांग दर्रा के आसपास की ऊंची पहाड़ियों वा हल्का हिमपात होने से घाटी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने मौसम को भांपते हुए पर्यटकों व आम लोगों को रोहतांग, जलोड़ी दर्रा व अन्य संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मौसम को देखते हुए एचआरटीसी ने भी सोमवार शाम को जिले के करीब एक दर्जन रूटों पर बसों को आधे रास्ते तक भेजा। निगम के अधिकारियों ने अपने चालकों, परिचालकों को सवारियों के साथ बसों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित जगहों तक जाने को कहा है। हालांकि सोमवार को जलोड़ी दर्रा के साथ सोलंगनाला में वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। उधर, जिला प्रशासन ने भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी केे बाद अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल्लू जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटक व आम लोगों को खतरे वाली जगहों की ओर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें