स्वार। नरपत नगर गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान नूर सबा ने छात्राओं को पेड़-पौधे के महत्व के बारे में जानकारी दी। बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर में समर इंटर्नशिप के तहत गर्ल्स इंटर कालेज, जूनियर हाई स्कूल में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान मकसूद अहमद, एम जिया मालिक, दिलशाद अली, वसीम अहमद, रईस अहमद, सहित कालेज व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा ।