एचआरटीसी बसों की समय सारणी में फेरबदल
केलांग। (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो ने मौसम के रुख और सवारियों की कमी के कारण केलांग से रोहतांग दर्रा हो कर कुल्लू-मनाली की तरफ चलने वाली बसों की समय सारणी में फेरबदल किया है। आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि केलांग से दिल्ली सुबह छह बजे, दारचा-कुल्लू नौ बजे, उदयपुर-दिल्ली 10 बजे, त्रिलोकनाथ-धर्मशाला 11:30 बजे और केलांग-शिमला बस दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।