फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मझाण स्कूल भवन की ढही दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल मझाण के पुराने भवन की एक दीवार भारी बारिश से ढह गई है। इससे यहां पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खतरा बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त भवन कभी भी धराशायी हो सकता है। स्कूल प्रबंधन समिति ने पुराने भवन के पुनर्निर्माण करने की मांग की है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लिखत राम, सदस्य कुंज लाल, तारा देवी, कृष्णा, चेतराम, जवाहर लाल, खिला देवी, तीर्थ राम, कली देवी, वार्ड सदस्य करतार चंद ने बताया कि बीते सप्ताह हुई भारी बारिश से स्कूल के पुराने भवन की एक दीवार पूरी गिर गई है। जर्जर भवन की अन्य दीवारों में भी दरारें आ चुकी हैं। क्षतिग्रस्त भवन मेें पत्थर गिरने के चलते यह कभी भी गिर सकता है। स्कूल के विद्यार्थियों का इस भवन के आसपास आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले विद्यार्थियों के साथ हादसा पेश आ सकता है। उन्होंने कहा कि गाड़ापारली पंचायत के दुर्गम गांव मझाण में अप्रैल 2016 को मिडिल स्कूल को स्तरोन्नत किया गया था। स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षा विभाग से आग्रह करती है कि जर्जर भवन से यहां पढ़ रहे बच्चों के साथ कोई हादसा पेश आए, इससे पहले इसे असुरक्षित घोषित करके पुनर्निर्माण के लिए राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें