पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस ने डोभी में तीन लीटर अवैध शराब बरामद की है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम फोजल की ओर गश्त पर निकली थी। इस बीच पुलिस ने डोभी में एक शख्स के कब्जे से 3 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।