फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 खेलों में ड्रिल्बू जोन रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ड्रिल्बू जोन ने अपना परचम लहराया है। केलांग खंड-1 के अंडर-14 स्कूली प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले दिलचस्प रहे। केलंाग स्थित पुलिस मैदान में आयोजित समापन समारोह में जिप उपाध्यक्ष शशि किरण बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं। शशि किरण ने टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नवीन, जबकि छात्रा वर्ग जूनी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर बेस्ट एलथीट का खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के छात्र वर्ग में ड्रिल्बू जोन ने बाजी मारते हुए भागा जोन को हराया। छात्रा वर्ग में भी ड्रिल्बू ने जीत हासिल की, जबकि चंद्र जोन को फाइनल में हराया है। छात्र वर्ग के खो-खो में ड्रिल्बू पहले और चंद्र जोन दूसरे, छात्रा वर्ग में भी ड्रिल्बू प्रथम, जबकि भागा जोन दूसरे स्थान पर रहा है। बैडमिंटन में ड्रिल्बू जोन तथा छात्रा वर्ग में चंद्रा जोन पहले स्थान पर काबिज हुआ है। जबकि, मार्चमास्ट में भी ड्रिल्बू जोन ने कब्जा जमाया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों को भी बराबर महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक शक्ति का संतुलन बनाकर ही जीवन में लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल समिति को बधाई दी। खेल समिति के अध्यक्ष छिमे अंगमो ने बताया कि अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद 11 जुलाई से केलांग में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें