फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज कॉलेज में आपदा पर प्रस्तुत किए 40 शोधपत्र

Mon, 27 Oct 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। महाविद्यालय सैंज ने सोमवार को हिमालयन वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

हिमालय में आपदा और सतत विकास थीम पर हुए कार्यक्रम में एनएचपीसी के मेकेनिकल विंग के महाप्रबंधक रंजीत कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक प्रेम नेगी ने कहा कि सम्मेलन में हिमालयन क्षेत्र में होने वाली विभिन्न आपदा जिसमें बादल फटना, भूमि कटाव, बाढ़ आना, लोगो का आर्थिक नुकसान, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, परिस्थितिकी तंत्र, जैसे विषयों में 40 विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और अपने विचार साझा किए। कालेज के प्राचार्य डॉ सुजाता ने कहा कि कार्यक्रम में 40 लोगों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें