कुल्लू कालेज में आयोजित बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर लौटते हुए।-संवाद
कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा करवाई। परीक्षा के लिए जिला कुल्लू में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विश्वविद्यालय के तय शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को परीक्षा करवाई गई। इसमें 336 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉॅ. मनदीप शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा करवाई गई है। परीक्षा के लिए जिला के 346 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 336 ने उपस्थिति दर्ज करवाकर परीक्षा दी है।