फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे में बदलाव,आज आए रघुनाथ की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के दौरे में बदलाव, आज आएंगे रघुनाथ की नगरी
विज्ञापन

जिला भर में करीब 30 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
उपायुक्त कुल्लू युनूस ने लिया सीएम दौरे की तैयारियों का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुल्लू दौरे में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री 25 दिसंबर को सुबह साढे़ नौ बजे भगवान रघुनाथ की नगरी ढालुपर पहुंचेंगे। वे शिमला से सुबह साढ़े आठ बजे हेलीकॉप्टर में भुंतर आएंगे। सीएम इस दौरान कुल्लू में करीब 30 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पहले मुख्यमंत्री को 24 दिसंबर की शाम को कुल्लू पहुंचना था, लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के कुल्लू के एक दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ भाजपा संगठन ने भी तैयारियां की हैं। भाजपा का जगह-जगह मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करने का कार्यक्रम है। सबसे पहले सीएम लगघाटी की डुपकन से डुंखरीगाहर सड़क का भूमि पूजन करेंगे और यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर बाद ढालपुर में करोड़ों की लागत से उपायुक्त कार्यालय के जीर्णोद्धार और करीब पांच करोड़ से बनने वाले बहुउद्देशीय बचत भवन की आधारशिला रखेंगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे ढालुपर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर ढालपुर में उनके नाम से बनाए गए अटल सदन का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण करीब 22.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। सोमवार शाम को उपायुक्त कुल्लू युनूस ने मुख्यमंत्री के कुल्लू दौरे को लेकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुल्लू दौरे के बाद सोमवार शाम को भुंतर से हेलीकाप्टर के जरिये धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें