फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली को चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर बुधवार को राजस्व वसूली का अभियान चलाया। इस दौरान 30 लाख के तीन बड़े बकायेदारों को राजस्व हवालात में डाल दिया गया। जबकि अन्य कई बकायेदार टीम को चकमा देकर फरार हो गए। राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये जाने के बाद बुधवार को तहसीलदार श्रीकृष्ण गोपाल मिश्रा ने राजस्व टीम और प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक यूसुफ खान सहित अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी 13 लाख के बकायेदार, पंजाबी कालोनी निवासी 9 लाख के बकायेदार के घर पर छापा मार कार्रवाई कर दोनों बकायेदारों को कब्जे में कर उन्हें राजस्व हवालात में डाल दिया। इसके बाद टीम ने स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित माठखेड़ा में छापा मार कार्रवाई कर सात लाख के एक अन्य बकायेदार को पकड़ कर तहसील लाकर हवालात में बंद कर दिया। जबकि अन्य बकायेदार टीम को देखकर फरार हो गए। तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। राजस्व वसूली को लेकर रोजाना संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें