फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि खीरगंगा से नहीं हटाएं अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि खीरगंगा से नहीं हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

नकथान के ग्रामीणों ने वन मंत्री से की शिकायत
कहा-नोटिस की अवधि खत्म होने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। धार्मिक स्थल एवं ट्रैकिंग रूट खीरगंगा में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को नहीं हटाया गया है। घाटी के नकथान गांव के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन मंत्री से मणिकर्ण घाटी के दौरे के दौरान की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को खीरगंगा में किए गए अवैध कब्जों को 25 मई तक हटाने के आदेश हुए थे। बावजूद इसके कई अवैध कब्जाधारियों ने यहां डेरा जमा रखा है और अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। ग्रामीण उत्तम, देवी सिंह, धनी राम, महेंद्र सिंह, टेक सिंह, तेज सिंह, खीमी, अनिल कुमार, संजय कुमार, संगत राम आदि ने कहा कि खीरगंगा और रुद्रनाग के आसपास ग्रामीणों के चारागाह हैं। ऐसे में उन्होंने वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को सौंपे पत्र में खीरगंगा के अवैध कब्जों को तुरंत हटाने की मांग की है। उधर, वन विभाग पार्वती के डीएफओ हीरा लाल राणा ने कहा कि खीरगंगा में किए गए अवैध कब्जों में से 75 फीसदी कब्जों को हटा दिया गया है। शेष शेडों को हटाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 25 मई तक खीरगंगा के अवैध कब्जों को हटाने के लिए विभाग ने नोटिस दिए थे। उन्होंने कहा कि यहां बचे हुए अवैध कब्जों को अगर लोग नहीं हटाते या विभाग का सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें