फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम्बरू पुरस्कार से सम्मानित हुए लोकगायाक आईएस चांदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकगायाक चांदनी को मिला तुम्बरू पुरस्कार
विज्ञापन

श्रीकृष्ण कला संस्थान समारोह में वन मंत्री ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। श्रीकृष्ण कला संस्थान तथा जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में आईएस चांदनी को तुम्बरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान संघ परिवार के अग्रणी संगठन संस्कार भारती ने वन, परिवहन एवं खेल मंत्री के कर कमलों द्वारा प्रदान किया। देवसदन कुल्लू में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गोविंद सिंह ठाकुर ने एक ऑडियो सीडी का भी विमोचन किया। इस सीडी में लोकगायक आईएस चांदनी ने आवाज दी है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों के उत्थान तथा पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापित की जा रही है। सरकार इस पर काम कर रही है। शीघ्र एक वर्ष के अंदर फिल्म सिटी स्थापित की जाएगी। मंच का संचालन पूर्व जिला भाषा अधिकारी डॉ. सीता राम ठाकुर ने किया। इस मौके पर आईएस चांदनी ने कुल्लवी लामण गाकर सभागार में बैठे लोगों को भाव विभोर कर दिया। समारोह में सांसद रामस्वरूप शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, महामंत्री बालमुकंद राणा, युवराज बौध, धनेश्वरी ठाकुर, मंजरी नेगी तथा अखिलेश कपूर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्रीकृष्ण संस्थान के मीडिया प्रभारी धनेश गौतम ने बताया कि संस्थान कुल्लू संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करेगा तथा युवाओं को अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर डॉ. जगत राम ठाकुर, मुख्य सलाहकार डॉ. सीता राम ठाकुर, टिकम राम ठाकुर, महामंत्री खुशहाल सिंह राठौर, शमशेर सिंह, हीरा लाल ठाकुर तथा प्रताप ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें