कुल्लू। बेटी है अनमोल डांस कुल्लू डांस शो के टेलीविजन राउंड के चौथे एपीसोड में 15 होनहार प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। इनमें से 2 प्रतिभागी बाहर हुए। होनहार 13 प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चुने गए। इनमें आनी से वंशिका, कुल्लू से यशवंत, अन्वेशा, ऋषिता, अखिल, सान्वी, भुंतर से सुमन, अनूप, सैंज से संतोषी, संजना, निरमंड से दीपिका, बंजार से देविंद्र और मनाली से विक्की अगले राउंड के लिए चुने गए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष भुट्टिको सत्य प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह डांस रियेलिटी शो कुल्लू जिला के दूरदराज के बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक सुनहरा अवसर है। डांस कुल्लू डांस के निर्देशक राम चौहान ने कहा कि शो बेटियों के लिए समर्पित है। जिला कुल्लू के चारों ब्लॉकों से बच्चे टीवी राउंड में हैं। प्रतिभागियों में डांस कुल्लू डांस का विजेता बनने के लिए कड़ा संघर्ष हो रहा है। सूरज के स्पार्टन और नितीश के स्टार्स के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। इसका अंतिम निर्णय महागुरू पंडित विद्यासागर द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर ललित ठाकुर, अजय ठाकुर, एसी भारद्वाज, पायल शर्मा, डीओपी बुट्टा सैनी, जगदीश शर्मा, अमनदीप, अजय, अलोक, साहिल, दिनेश, शीतल, संगीता, बॉबी, मनोज शर्मा, ओम प्रकाश और अन्य मौजूद रहे।