फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब के उम्दा रेट मिलने से बागवान गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। लाल रसीले सेब के दाम बेहतर मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। कुल्लू की तमाम सब्जी मंडियों में बागवानों को सेब के उम्दा दाम मिल रहे हैं। स्थानीय मंडियों में बाहरी व्यापारियों में उत्पाद खरीदने में प्रतिस्पर्धा के कारण बागवानों को बेहतर कीमत मिल रही है। जिला कुल्लू की बंदरोल सब्जी मंडी में रॉयल डिलिशियस 65 से 72 रुपये किलो तक बिका। कीमत उम्दा मिलने से बागवानों के चेहरे चहक उठे हैं। घाटी के बागवान संजीव, संजू, अनूप भंडारी, अमित, रोशन, कर्म चंद,चंदे राम, अशोक ठाकुर तथा महेश शर्मा आदि ने कहा कि कुल्लू की स्थानीय मंडियों में बाहरी राज्यों के बराबर सेब का मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ओपन बोली भी नहीं होती है। ऐसे में बिके हुए माल पर हमेशा ही संदेह बना रहता है। सूबे की तमाम मंडियों में ओपन बोली के तहत ही किसानों और बागवानों का समस्त उत्पाद बिकता है। ऐसे में बागवानों को बोली के तहत अच्छे रेट न मिले तो अपने उत्पाद बेचने पर रोक लगा सकते हैं। जिला कुल्लू में इस साल सेब का उत्पाद 39 लाख पेटियों का होने का अनुमान है। कम उत्पादन के चलते सेब की अच्छी कीमत मंडियों में मिल रही है। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर ओर चेयरमैन मोहन लाल ठाकुर ने बताया कि रॉयल डिलिशियस की बोली 65 से 72 रुपये किलो तक लगाई गई। बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजकुमार शर्मा कहते हैं कि सेब का उत्पादन पिछले वर्ष की अपेक्षा कम हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें