फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में 27 सड़कें बहाल, 33 पर आवाजाही का इंतजार

Sat, 15 Aug 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को मौसम ने करवट ली है। कई स्थानों पर रुक-रुक बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। राहत की बात है कि लोक निर्माण विभाग ने दो दिन में 27 सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया है, जिससे सेब के सीजन में बागवानों को बड़ी सुविधा मिली है। अभी भी 33 सड़कों के बंद हैं। बंद चल रही सड़कों की बहाली का काम जारी है और विभाग मशीनरी व कामगारों की मदद से सड़कों को खोलने में जुटा है। बंद सड़कों में सबसे अधिक 12 बंजार खंड की है, जबकि कुल्लू में आठ, निरमंड में आठ और पांच सड़कें आनी खंड शामिल हैं। बागवान टेक सिंह, दुनी चंद, राम प्रसाद, निका राम, लीला प्रसाद और तेज राम ने कहा कि बरसात से सेब सीजन प्रभावित हो रहा है। 15 अगस्त के बाद जिले में सेब का सीजन यौवन पर शुरू होगा। कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है। इस बारे में एनएच, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें