फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ज्वेलर्स वर्कशॉप से 2.60 लाख समेत सोना-चांदी चोरी

Sun, 24 Dec 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के सुल्तानपुर में एक ज्वेलर्स वर्कशॉप से दो शातिरों ने 2,60,000 रुपयों समेत 140 ग्राम सोना और 112 ग्राम चांदी चुरा ली। चोरी किए सामान की कुल कीमत 11,50,000 रुपये आंकी गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह चोरी बीते शुक्रवार रात को की गई है। पुलिस थाना कुल्लू में रजौल खान निवासी मशीन गार्डन पाड़ा, डाकघर अठारहा बकी, जिला दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल ने कहा कि वह सुल्तानपुर में रह रहा है। 20 साल से एक ज्वेलर्स के पास कारीगरी का काम करता है। उसके साथ 6-7 अन्य कारीगर भी काम करते हैं।
उसकी वर्कशाप में करीब 140 ग्राम सोना तथा 112 ग्राम चांदी थी। अंगूठी, कांटे, बालियां, चेन आदि बनाने के लिए ऑर्डर लिया था। ज्वेलरी शॉप के मालिक ने 2,60,000 रुपये सोने की चेन मंगवाने के लिए दिए थे। शनिवार सुबह करीब 6.00 बजे जब वह वर्कशॉप गया तो ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो सोना-चांदी और नकदी गायब थी।
विज्ञापन

दुकान का सीसीटीवी कैमरा देखा तो दो नकाबपोश व्यक्ति मध्यरात्रि के समय वर्कशाप में आकर सोने चांदी का सामान और नकदी चुरा ले गए। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिरों को तलाश कर रही है। इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें