फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के होटल के गेट पर राजस्व विभाग ने चिपकाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के होटल के गेट पर राजस्व विभाग ने चिपकाया नोटिस
विज्ञापन

दो दिन के भीतर छोड़ना होगा कब्जा, नहीं तो विभाग करेगा कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सदर के विधायक होटल के गेट पर राजस्व विभाग कुल्लू ने नोटिस चिपका दिया है। राजस्व विभाग की ओर से अवैध कब्जे को लेकर थमाए गए नोटिस में दो दिन के भीतर अवैध कब्जे को छोड़ने का समय दिया है। नहीं तो विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। वीरवार को विधायक के होटल के गेट पर लगेे राजस्व विभाग के नोटिस को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं शहरवासियों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग ने इस नोटिस में सरकार बनाम जोग ध्यान फाटी ढालपुर के नाम का हवाला दिया है। इसमें दो अलग-अलग खसरा नंबरों पर अवैध कब्जा करने की बात कही है। नोटिस में विभाग ने कहा है कि सड़क के साथ बना होटल का गेट सरकारी भूमि पर बना है। उन्होंने दो दिन का समय देते हुए सरकारी जमीन पर किए अवैध कब्जे को हटाने को कहा है। तहसीलदार कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि मामला पुराना है और इसकी बाकायदा मिसल बनी है। इसके आधार पर विभाग ने अवैध कब्जे का नोटिस लगाया है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे में होटल का गेट, कुछ दुकानें और पार्किंग शामिल है। नोटिस के बावजूद अगर कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। उधर, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह मामला पुराना है। वे अभी शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें