फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मनाली शिफ्ट होगा वोल्वो बस स्टेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द मनाली शिफ्ट होगा वोल्वो बस अड्डा
विज्ञापन

पर्यटकों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। पिछले महीने ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते मनाली का वोल्वो बस अड्डा क्षतिग्रस्त हो गया है। लिहाजा वोल्वो बसों में पर्यटन नगरी मनाली आने वाले सैलानियों को पतलीकूहल में उतराना पड़ रहा है। इसके बाद सैलानी टैक्सी में भारी खर्च कर मनाली पहुंचने को मजबूर हैं। कुछ दिन तो सब शांत रहे, लेकिन अब मनाली होटलियर एसोसिएशन समेत पर्यटन कारोबार से जुड़े अन्य लोग वोल्वो बसों को मनाली तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब मनाली में स्थान चयनित कर वोल्वो के लिए बस स्टैंड तैयार किया जा रहा है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है कि वोल्वो बसें मनाली के पर्यटन की लाइफ लाइन हैं। ऐसे में अगर वोल्वो मनाली के बजाय सवारियों को आधे रास्ते तक ही पहुंचाया जाए तो इससे मनाली का पर्यटन प्रभावित होगा। लिहाजा, इस सिलसिले में वे डीसी कुल्लू से मिलकर समस्या के निदान की बात करेंगे। वहीं वोल्वो बस यूनियन मनाली की अध्यक्ष लाजवंती शर्मा का कहना है कि वोल्वो बसों के मनाली में खड़ा करने की व्यवस्था की जा रही है। डीसी कुल्लू यूनस का कहना है कि क्लाथ में सड़क बह जाने के बाद अस्थायी तौर पर वोल्वो बसों को पतलीकूहल में खड़ा करने की व्यवस्था की गई थी। जल्द ही स्थिति सामान्य होने पर वोल्वो बसें मनाली पहुंचेंगी।
......संजय ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें