फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोहतांग में बर्फबारी,मनाली में गिरे फाहे

विज्ञापन
Manali City - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। रोहतांग दर्रा समेत मनाली के ऊंचे इलाकों में वीरवार रात को ताजा हिमपात हुआ। मनाली में वीरवार रात्रि और शुक्रवार दोपहर को फाहे गिरे। जिन्हें देख पर्यटक झूम उठे। ताजा बर्फबारी के बाद स्नो प्वाइंटस ने सफेद चादर ओढ़ ली है। सोलंगनाला और कोठी में बिछी बर्फ की चादर में मौज मस्ती करने के लिए सुबह से ही पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए। जहां उन्होंने खूब मस्ती की और बर्फ में फोटो के साथ सेल्फी लेकर अपने सैर सपाटे को यादगार बनाया। रोहतांग दर्रा में करीब 15 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। जबकि सोलंगनाला में पांच सेंटीमीटर, जलोड़ी दर्रा में भी पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। जिसके चलते बाह्य सराज की 58 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। दर्रा होकर गुजरने वाले औट-बंजार-सैंज नेशनल हाईवे-305 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को पांच किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। 10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा पर बर्फ बारिश होने से दर्रा के पार निगम की तीन और एक निजी बस फंस गई है। वहीं एचआरटीसी रामपुर की बस भी कुल्लू में फंस गई है। नेशनल हाईवे-305 के सहायक अभियंता अनिल राणा तथा सुपरवाइजर ईश्वर ठाकुर ने कहा कि दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई लेकिन सड़क पर फिसलन का खतरा होने से बसों की आवाजाही बंद हो गई है। जबकि छोटे वाहन भी बड़ानाला तक ही जा सके। मौम साफ रहा तो जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि जलोड़ी दर्रा होकर बस सेवा बंद हो गई और निगम की तीन बसें खनाग में फंस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें