फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक-चौराहों पर होती रही नतीजों पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/पतलीकूहल। विधानसभा के लिए चुनाव होने के करीब सवा माह बाद नतीजे निकलने से एक दिन पहले भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत-हार के बारे में लोग चर्चा करते रहे। भाजपा के लोग जहां गोविंद सिंह ठाकुर के मनाली सीट से हैट्रिक लगाने का दावा करते रहे, वहीं कांग्रेस के समर्थक हरि चंद शर्मा के रूप में नया प्रत्याशी चुनाव मैदान से उतारे जाने से कांग्रेस की एकजुटता की बात कर उनके जीतने को लेकर दावे जताते रहे। भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने स्वयं भी मनाली के विकास के लिए कई कार्य कराए हैं। विपक्ष में होने के बावजूद उन्होंने विधायक प्राथमिकता योजना के तहत बिजली, पानी और सड़क समेत कई क्षेत्रों में कार्य कराए हैं। ऐसे में मनाली से भाजपा का जीतना तय है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरि चंद शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की कथनी और करनी एक समान है। पार्टी ने इलाके के विकास के लिए पूरी सामर्थ्य के साथ कार्य किया है। ऐसे में कांग्रेस के जीतने की बात करना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें