कुल्लू। पार्वती नदी में समाया पर्यटक वाहन और एक सैलानी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। मंगलवार दूसरे दिन भी पुलिस ने मणिकर्ण के सांगना पुल से लेकर पार्वती नदी के हर कोने को छान मारा लेकिन कोई भी पता नहीं लग सका है। पुलिस को न तो नदी में समाई गाड़ी का पता लगा और न ही लापता चालक गुरप्रीत गुग्गी का। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मंगलवार को पुलिस ने पर्यटक की दिनभर तलाश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी तलाश जारी रहेगी।