फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से नौ नवंबर तक मनाया जाएगा वर्षगांठ समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अधिष्ठाता खुडीजल के मंदिर प्रतिष्ठा के एक साल पूरा होने के बाद इस वर्ष वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पांच नवंबर से लेकर नौ नवंबर तक इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आने से घाटी के लोगों में भारी उत्साह है। ऐसे में मंदिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ कार्यक्रम में करीब दस हजार लोगों के शरीक होने की संभावना है। सफल आयोजन के लिए घाटी के 90 मुजारों के साथ पूरी रघुपुर घाटी के लोग तैयारियों में जुट गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। जो देवता खुडीजल के हारियान क्षेत्र में आते हैं। पांच नवंबर से खुडीजल के मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना व हवन कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। जिसमें देवता के कुल पुरोहित सहित कई अन्य पुरोहित शामिल होंगे। कार्यक्रम में हजारों लोगों की शिरकत करने से देवता खुडीजल के 90 मुजारों के अलावा कोट, बालू, लोट, कमांद, देहुरी, छलाच, कांडीबाग, बनाला, जुहड़, फनौटी, करशाला, सुहल, कनशैल, कोलथा, जैबाग, कुठेड़, कुआ व चेवल गांवों के साथ सीमांत लगते मंडही जिला की झरेढ़ व बगड़ाथाच पंचायतों के लोगों में उत्साह का माहौल है। खुडीजल के कारदार शेर सिंह ने कहा कि देवता खुडीजल के मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ समारोह पांच से नवंबर तक आयोजित होगा। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आने से पूर्णाहूति भी इस दिन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें