कुल्लू जिला में पांच कंट्रोल रूम स्थापित
कुल्लू। विधानसभा चुनावों में मतदान से संबंधित सभी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए जिला मुख्यालय कुल्लू के अलावा चारों विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन और फैक्स नंबर 01902-222536 है। इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार बलवीर बहादुर सिंह होंगे जिनका मोबाइल नंबर 94598-59802 है। इसी प्रकार एसडीएम कार्यालय मनाली के नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन व फैक्स नंबर 01902- 254100 है। इसके प्रभारी जय चंद का नंबर 98165-67783 है। एसडीएम कार्यालय कुल्लू में स्थापित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन व फैक्स नंबर 01902- 222596 है। जबकि इसकी प्रभारी उरज्ञान डोलमा का मोबाइल नंबर 9418612055 है। एसडीएम कार्यालय बंजार में स्थापित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन व फैक्स नंबर 01903-221253 है। इसके प्रभारी तुलसी राम से मोबाइल नंबर 94186-12386 पर भी संपर्क किया जा सकता है। एसडीएम कार्यालय आनी में स्थापित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन व फैक्स नंबर 01904-253344 है। जबकि इसके प्रभारी प्रताप सिंह का मोबाइल नंबर 88944-80337 है।