केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के 20 होनहार विद्यार्थियों को ई-स्कूटी मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में 11 बीपीएल और आईआरडीपी परिवारों से संबंधित है।
यह बात उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी ने कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक रवि ठाकुर की ओर से सलाम फाउंडेशन दिल्ली होनहार विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान करेगी।
ई-स्कूटी की कीमत एक लाख से लेकर 1.50 लाख रुपये तक है। दो अक्तूबर को जिला कुल्लू में ई-स्कूटी वितरित की जा रही है। कहा कि विद्यार्थियों का चयन मेरिट, वार्षिक आय और रोजाना संस्थान तक तय की जाने वाली दूरी के आधार पर किया गया है।
विद्यार्थियों का चयन उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया है। संवाद