फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डपिंग साइट के विरोध में उतरे वार्ड-सात के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के लिए शहर का कूड़ा कचरा डंप करना गले की फांस बन गया है। नगर परिषद जहां पर भी कूड़ा डंप करने की जगह ढूंढ रही है, वहां पर लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला वीरवार को देखने को मिला। इसमें वार्ड नंबर सात के पार्षद ही नगर परिषद की ओर से शीशामाटी बिहाल में डंपिंग के चिहिन्त स्थान के विरोध में उतर आए। उन्होंने लोगों का खुलकर समर्थन किया। बड़ी संख्या में लोग उपायुक्त के पास फरियाद लेकर पहुंचे। बाद में लोगों ने एडीएम को अपनी व्यथा सुनाई। लोगों ने कहा कि शीशामाटी बिहाल में एक प्राचीन मंदिर है। गरीब परिवारों के दर्जनों परिवार यहां सालों से रह रहे हैं। डंपिंग साइट बनने से इन परिवारों को यहां से उजड़ना होगा। यहां पर कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहेगा। इसके साथ ही सरवरी खड्ड भी साथ है। डंपिंग साइट की सारी गंदगी नदी में जाने ने ब्यास नदी में प्रदूषण और बढ़ेगा। कुछ दिन पहले नगर परिषद द्वारा भेजे गए लोग यहां पर डपिंग साइट का सर्वे करके गए हैं, जिसका लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर डपिंग साइट को न बनाया जाए। चारों ओर हो रहे विरोध के बाद डंपिंग साइट के चयन को लेकर नगर परिषद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, एडीएम अक्षय सूद ने कहा कि घनी बस्ती के बीच डंपिंग साइट बनाना उचित नहीं है। मामले में उचित आदेश दिए जाएंगे। इस दौरान वार्ड सात के पार्षद सोनी, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सेसराम, भाग चंद ठाकुर, लेखराज शर्मा, गोविंद राम, सीमा देवी, किरन, सुनीता, रूपी, गंगा, विमला, बेगमा, मीनू, दिला राम, आत्मा राम, खेमराज, मोती राम, नूरदेई, ऋषिराज, श्याम सुंदर, बलदेव, मीरा, अजय कुमार, विनोद, शंकर, सुषमा, राजपाल, भीमी राम, खूब राम, गंगा देवी, ज्ञानदेई, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें