फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सबसे बड़ा काम मस्जिद बनना ,उसको आबाद रखना है :मौलाना तत्हीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। गांव नरपत नगर में गौसिया मस्जिद की बुनियाद रखी गई। इस दौरान आयोजित इस्लाहे मुआशरे कांफ्रेस में बरेली से आए मौलाना तत्हीर ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा काम मस्जिद बनाना और दूसरा काम उसको आबाद रखना है। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव नरपत नगर में गौसिया मस्जिद की बुनियाद रखी गई। इस दौरान बड़ा तकिया मैदान में इस्लाहे मुआशरे कांफ्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली से लाये मौलाना तत्हीर ने कहा कि हमे मस्जिद का अदब करना चाहिए। मस्जिद में आकर दुनियावी बातें नहीं करनी चाहिए। मस्जिद नमाजियों के लिए जन्नत की सिफारिश करेगी। उन्होंने समाज के बिगड़ते हालत के नतीजों से आगाह करते हुए कहा कि नबी ए करीम ने फरमाया है कि उनकी मोहब्बत ओर खलूस का असली हकदार वही होगा जो इंसानों को भलाई की तालीम देगा और बुराई के रास्ते से बचाएगा। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम पर भी जोर दिया। कांफ्रेंस में मुरादाबाद से आए मौलाना मुशर्रफ ने भी तकरीर की। कांफ्रेंस में हाफिज इल्यास , कारी आमिल नसीम साबरी, मौलाना अरशद, हाफिज आरिफ, कारी गुलाम मुर्तजा, कारी गुलफाम, शाहिद तहसीनी, हाफिज महबूब औ हाफिज अय्यूब सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें