फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में तीन घंटे फंसी रही 108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कई घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन

ग्रेफ के तैनात कामगार को थी सांस में दिक्कत, कुल्लू किया था रेफर
परिवहन निगम की बसें 12 घंटे बाद कुल्लू से पहुंच रही हैं केलांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय केलांग से मरीज लेकर आ रही 108 एंबुलेंस आठ घंटे बाद जिला अस्पताल कुल्लू पहुंची है। रोहतांग, मढ़ी और राहनीनाला से कुल्लू तक एंबुलेंस जगह-जगह जाम में फंसी रही। एंबुलेंस में सांस की दिक्कत से जूझ रहे ग्रेफ में तैनात एक कामगार को लाया जा रहा था। कामगार को केलांग अस्पताल से कुल्लू के लिए रेफर किया गया था। हालांकि, कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन मरीज महेंद्र (37) निवासी झारखंड की हालात अब स्थिर है। एंबुलेंस को निकलने में सबसे अधिक परेशानी रोहतांग दर्रा, मढ़ी और राहनीनाला में पेश आई। बताया जा रहा है कि मरीज के केलांग अस्पताल के रेफर करने केे बाद एंबुलेंस सुबह दस बजे चली थी, जो कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में शाम करीब छह बजे पहुंची है। कुल्लू से केलांग की तरफ जा रही एचआरटीसी की बसों को 91 किलोमीटर के सफर को तय करने में 12 घंटे का समय लग रहा है। जगदीश, झाबे राम, अनिल, प्रेम सिंह, दीपक, चमन लाल और संजू ने कहा कि वे कुल्लू बस अड्डा से सुबह 2:30 बजे चलने वाली धर्मशाला-त्रिलोकनाथ और तीन बजे चलने वाली शिमला-केलांग बस में लाहौल जा रहे थे लेकिन उनकी बस डेढ़ बजे मढ़ी और तीन बजे रोहतांग टॉप पर पहुंची। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा के लिए मात्र 1200 वाहनों के भेजने के बावजूद मनाली से रोहतांग के बीच सफर परेशान करने वाला है। जगह-जगह लग रहे जाम से पर्यटकों के साथ लाहौल-स्पीति जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें