होली पर्व के दौरान अखाड़ा
बाजार से न भेजे जाएं वाहन
त्रिनयनम युवक मंडल अखाड़ा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। होली के दौरान अखाड़ा बाजार कुल्लू से वाहनों को न भेजने की मांग त्रिनयनम युवक मंडल अखाड़ा ने उठाई है। त्रिनयनम युवक मंडल ने उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंप मांग की है कि होली के दौरान वाहनों को अखाड़ा बाजार से न भेजे जाएं। होली के दौरान शहर में लोग घूमते हैं और अधिकतर नशे में भी होते हैं। जिसके कारण बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अनहोनी का अंदेशा भी बना रहता है। युवक मंडल का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान वाहनों को भूतनाथ की तरफ से भेजा जा सकता है। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान शमेंद्र अवस्थी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनु शर्मा, विशाल शर्मा, मोहित ठाकुर, दीपक चौहान और दीपांशु कुंद्रा मौजूद रहे।