कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते रामशिला में एक महिला ढांक से गिर गई। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर और शरीर में चोट लगने से महिला का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रेम सिंह ने कहा कि 50 वर्षीय हेती देवी निवासी रामाबाई कुल्लू अपने पति के साथ रविवार सुबह अपने घर से रामशिला की तरफ आ रही थी। इस दौरान रास्ते में ढांक से उसका पांव फिसल गया और सड़क में जा गिरी। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।