फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज बस अड्डा निर्माण के लिए कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने घाटी की जनता की समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू कर दी है। एक जनवरी को बंजार में सैंज घाटी के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बनवारी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में मिला था। इसी के चलते दो जनवरी को एसडीएम बंजार की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वह बस अड्डा सैंज के निर्माण के लिए निरीक्षण को सैंज पहुंचे और बस अड्डा के लिए तीन साइटों का चयन किया गया। इसमें से अब एक जगह को फाइनल किया जाएगा। बनबारी लाल ठाकुर ने कहा कि बंजार के युवा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बंजार विस क्षेत्र के विकास की शुरुआत कर दी है। सैंज बस अड्डा इलाके के लोगों की वर्षों पुरानी मांग है जो अब पूरी होने जा रही है। सैंज बस अड्डा के लिए जगहों के चयन को लेकर पहुंची संयुक्त निरीक्षण टीम से घाटी के लोगों में खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सुरेंद्र शौरी से सैंज बाजार में पैदल चलने योग्य पुल का नए सिरे से निर्माण करने, सैंज अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने, पुलिस चौकी सैंज को पुलिस थाना बनाने, नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य तथा सैंज में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग भी की थी। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज में जल्द एक भव्य बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। चिन्हित तीन जगहों में से किसी एक को जल्द फाइनल किया जाएगा। इस अवसर पर आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा, अधिशासी अभियंता हिमांशु बिष्ट तथा नायब तहसीलदार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें