मनाली (कुल्लू)। राहुल गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर मनाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के उम्मीदवार तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज कोआर्डिनेटर हरि चंद शर्मा ने राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में एक नए रक्त का संचार हुआ है तथा इसका असर आने वाले विस और 2019 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेंगे।