फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगती पट्ट में बड़ा छमाहूं ने की भविष्यवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। सराज घाटी के अधिष्ठाता देवता बड़ा छमाहूं मंगलवार को लाव लश्कर के साथ ऐतिहासिक जगती पट्ट पहुंचे। देवता के जगती पट्ट पहुंचने पर यहां पर बड़ा छमाहूं की देव अदालत जगती का आयोजन हुआ। देवता के कारदार मोहन सिंह ने बताया कि देवता इन दिनों 10 दिवसीय इंद्रलोक की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान देवता कई धार्मिक स्थलों पर गए। वहीं, नग्गर में जगती के लिए बारह वर्षों बाद देवता यहां आए, जहां पर जगती पट्ट में जगती के कारदार महेश्वर सिंह और हारियानों ने देवता का भव्य स्वागत किया। देवता ने गूर के माध्यम से कहा कि वह तीनों लोकों के स्वामी हैं। इस तरह का दौरा वह तभी करते हैं, जब विश्व पर कोई विपदा आने वाली हो। इस दौरान नग्गर में जगती को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि जगती के बाद देवता वापस देवालय की ओर रवाना हो गए हैं। कुल्लू होते हुए देवता अपने देवालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें