स्पीति में तेज हुआ चुनावी जागरूकता अभियान
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी में बर्फ पिघलने के साथ-साथ चुनावी जागरूकता अभियान भी तेज हो गया है। चुनाव में वोट के महत्व के बारे में गतिविधियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। वीरवार को मौसम साफ रहने पर काजा स्वीप टीम ने मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने और प्रोत्साहित करने के मकसद से विभिन्न गांवों का दौरा किया। काजा के कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त और सहायक चुनाव अधिकारी जीवन नेगी ने बताया कि स्वीप टीम ने ग्यू, लारी, ताबो और पोह का दौरा किया और घर-घर जा कर मतदान करने को कहा। इसके अलावा ढंक, शिचिलिंग, लैलूंग, रामा, लारा, लिदंग तथा शेगो का दौरा सशक्त भारत के निर्माण के लिए हर मतदाता का वोट की आश्वकता को बताया है।