फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में शियाह व खो-खो में सचाणी विजेता

विज्ञापन
वॉलीबॉल
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरी में खंड स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी हरि सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वॉलीबाल में महर्षि जमदग्नि विद्यालय शियाह विजेता रहा है। जबकि, जरी स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में सचाणी विजेता तथा न्यूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में शियाह पहले और एसवीएस बजौरा द्वितीय स्थान पर रहा। योग में भुंतर स्कूल विजेता और जलूग्रां दूसरे स्थान पर रहा है। चेस में एसवीएस बजौरा विजेता रहा, जबकि भाषण प्रतियोगिता में ग्राहण स्कूल ने बाजी मारी। जलूग्रां ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जरी स्कूल के प्राचार्य किशन ठाकुर और एसएमसी अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें