वॉलीबाल का खिताब दोहगरी स्कूल के नाम
राजकीय मिडिल स्कूल देउघरा बना उपविजेता
उमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। राजकीय माध्यमिक पाठशाला काईस स्थित सेउबाग में अंडर -14 खंड कुल्लू-2 बाल खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में हाई स्कूल दोहगरी ने राजकीय मिडिल स्कूल देउघरा को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जबकि, राजकीय मिडिल स्कूल देउघरा को द्वितीय स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। कबड्डी में सीसे स्कूल काईस सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में सीसे स्कूल काईस, मिडिल स्कूल कडिगंचा और सीसे स्कूल खराहल सेमीफाइनल में पहुंचे। खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी प्रेम चंद नेगी ने बताया कि खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का फाइनल बुधवार को होगा। स्कूल प्रबंधन समिति के सलाहकार और पूर्व अध्यक्ष देवराज नेगी के अनुसार खेलकूद और सांस्कृतिक समापन समारोह की अध्यक्षता काईस पंचायत की प्रधान यूम नेगी करेंगी और बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य सीता राखा शिरकत करेंगी।