फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्गर स्कूल ने जीती मार्च पास्ट की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर स्कूल ने जीती मार्चपास्ट की ट्रॉफी
विज्ञापन

नग्गर खंड की अंडर 14 खेलों का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नग्गर खंड की अंडर 14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहंग में हुआ। समारोह में जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को उचित सम्मान देगी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। बाहंग स्कूल की प्रधानाचार्य आशा नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। झारखंड के खेल प्रभारी एवं प्रदेश के कोषाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान मार्चपास्ट, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योगा, शतरंज और एकल गान गान, भाषण एकांकी सहित लोकनृत्य के मुकाबले होंगे। विद्यालय प्रशासन की ओर से अध्यापक पन्नालाल ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया और मार्चपास्ट का परिणाम घोषित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष अनीता ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत किशन ठाकुर, पलचान के प्रधान सुंदर ठाकुर, कबड्डी संघ के जिला प्रधान वेद राम ठाकुर, बीडीसी सदस्य फतेह चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें