फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोरिक ट्रस्ट नग्गर में प्रदर्शनी का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरिक ट्रस्ट नग्गर में प्रदर्शनी का आगाज
विज्ञापन

नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में होशियारपुर से अश्वनी कुमार और हमीरपुर से करतार सिंह की कलाओं पर आधारित कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। अश्वनी कुमार ने जलरंग माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य, महात्मा बुद्ध के विभिन्न रूप, कुल्लू घाटी के प्रसिद्ध मंदिरों के चित्र, रोरिक हाउस और भारत के ऐतिहासिक भवनों के चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा है। यह चित्र प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। जबकि, हमीरपुर के करतार सिंह की ओर से कलाकृतियां बांस के माध्यम में तैयार की गई हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर, पेरिस का एफिल टावर, ताजमहल, जलजीव, पक्षी, कला के अनूठे और उत्कृष्ट नमूने हैं। अधिकांश बांस कलाकृतियां शीशे की बोतल के अंदर निर्मित की गई हैं। इस दौरान अमरजीत, संत कुमार शर्मा अध्यक्ष, एलेग्जेंडर, नरेंद्र कुमार, रामलाल, मालतू देवी, रेवत राम, खेम करण, नीरत राम अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें