फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से होटल कारोबार बढ़ने की उम्मीद : गजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। एक जुलाई से लागू हुए जीएसटी कर व्यवस्था से मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशा है। मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने मनाली में प्रेसवार्ता में कहा कि मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में हर वर्ष बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ। पर्यटक हमेशा अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही घूमने की योजना बनाते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे और बजट होटलों में एक से छह प्रतिशत तक रूम सस्ते हो जाने से निश्चित तौर पर पर्यटक संख्या बढ़ेगी और 28 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आने वाले महंगे होटलों में ठहरने वाले पर्यटक पैसा खर्च करने से गुरेज नहीं करते हैं। वह केवल पर्यटक स्थलों में घूमने का आनंद लेना चाहते हैं। उन्हें जीएसटी की दरों से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होटल एसोसिएशन मनाली में पर्यटन विकास को लेकर गंभीरता पूर्वक प्रयास कर रही है। कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्रालय को गत 28 जून 2017 को मनाली कुल्लू वामतट मार्ग के पुलों और सड़क के निर्माण के संदर्भ में एक पत्र प्रेषित किया गया था। इसके जवाब में उक्त मंत्रालय के निजी सचिव वैभव डांगे द्वारा मंत्रालय के चीफ इंजीनियर को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें