फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा दबाव के बाद लाहौल-स्पीति के लिए सीजन की पहल उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। राज्य सरकार ने जनजातीय इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ कर जनता को राहत प्रदान की है। रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण कुल्लू और लाहौल घाटी में सैकड़ों लोग हवाई सेवा का इंतजार कर रहे थे। चौतरफा दबाव के बाद लाहौल-स्पीति के लिए सीजन की पहल उड़ान हुई है। निर्माणाधीन रोहतांग सुरंग होकर आपात स्थिति को छोड़ कर आम लोगों को आवाजाही की इजाजत नहीं मिल रही है। बीती रात भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। विपक्ष कांग्रेस पार्टी भी पिछले कई दिनों से हवाई सेवा और इंटरनेट सेवा बहाल करने के लिए राज्य सरकार पर लगातार रैली के जरिए दबाव बना रही थी। लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ ने भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेेषित किया था। चौतरफा दबाव के बाद राज्य सरकार ने शनिवार को भुंतर-उयदपुर-डाइट के बीच उड़ान करवा कर जनता को राहत प्रदान की है। इस उड़ान से केलांग अस्पताल से रेफर तीन और उदयपुर से रेफर दो मरीजों समेत कुल 17 लोगों को लिफ्ट किया गया और 22 लोगों को भुंतर से लाहौल ले जाया गया जिसमें तीन बच्चे भी थी। इधर, जनता, कर्मचारी और मीडिया के दबाव के बाद बीएसएनएल ने पिछले दो सप्ताह से ठप इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया है। ओएफसी के प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि मढ़ी से नीचे राहलाफाल के समीप ओएफसी कट जाने से इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई है। बीते दिन विभाग की टीम ने माइनस 15 डिग्री तापमान के बीच काम करते हुए ओएफसी दुरुस्त कर लाहौल घाटी के लिए इंटरनेट सेवा बहाल कर दिया है। जवाहर शर्मा ने हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। हवाई सेवा और इंटरनेट सुविधा सुचारु होने के बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष समेत तमाम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का आभार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें