फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व युवती ने दिल्ली से खरीदी थी हेरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने दिल्ली से खरीदी थी हेेेरोइन
विज्ञापन

अदालत ने 14 तक न्यायिक हिरासत में भेजे युवक और युवती
कअमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सदर थाना कुल्लू पुलिस ने छह दिसंबर को जिला मुख्यालय के टापू पुल के पास 19 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक व युवती पकड़े गए थे। उन्होंने दिल्ली से हेरोइन को खरीदा था। मामले की जांच में युवक व युवती ने बताया कि वे स्वयं दिल्ली जाते हैं और हेरोइन को खरीद कर लाते हैं। तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को फिर पुलिस ने दोनों को कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी हुए हैं। चरस के बाद जिले में हेरोइन तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे और इसमें युवाओं के साथ युवतियां भी शामिल होने लगी हैं। इस साल जिला कुल्लू में चरस व हेरोइन की तस्करी में युवाओं की संख्या 80 फीसदी से अधिक है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस चरस व हेरोइन तस्करी में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए हुए हैं। इसमें संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें