फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित किए जाएं प्राथमिक सहायक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ लाहौल-स्पीति ने मांगों को लेकर कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकंडा को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

संघ ने जनजातीय इलाकों के कर्मचारियों के लिए अग्रिम वेतन बंद करने के आदेशों को रद्द करने, लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे प्राथमिक सहायक अध्यापकों को जल्द से नियमित करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, 2012 के बाद पदोन्नत मुख्य शिक्षकों की वेतन वृद्धि करने, निरीक्षण सैल लाहौल-स्पीति में बीईईओ निरीक्षण का एक अतिरिक्त पद स्वीकृत करने, अध्यापकों को दो साल की प्रोवेशन अवधि की शर्त को समाप्त करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त स्कूलों में जलवाहकों के रिक्त पदों को जल्द भरने, लाहौल-स्पीति जिला के स्कूलों को मर्ज न करने, 4-9-14 का वित्तीय लाभ प्रदान करने की मांग भी उठाई। अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव दिनेश लाल और कोषाध्यक्ष गोपाल ने कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री से जेबीटी से टीजीटी व भाषा अध्यापक के पद पर पदोन्नति को जल्द बहाल कर इस वर्ग के अध्यापकों को लाभान्वित करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें