फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति पोस्टर लगाने पर तीन प्रत्याशियों को नोटिस

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। बिना अनुमति पोस्टर लगाने पर निर्वाचन अधिकारी ने कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रत्याशियों को नोटिस देकर जवाबतलब किया है। जिला में बिना अनुमति पोस्टर लगाने की रोजाना शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर विभागीय टीमें मौके का दौरा सबूत समेत कार्रवाई अमल पर ला रही है। चुनावी ड्यूटी में लगी टीमें रोजाना बिना अनुमति पोस्टर लगाने पर इन्हें हटा रही है। नियमों के उल्लंघन पर कुल्लू और मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह, भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी हरिचंद शर्मा और भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर को नोटिस भेजे गए हैं। पोस्टर हटाने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार सरकारी संपत्ति एवं सार्वजनिक स्थलों के अलावा किसी भी निजी संपत्ति पर मालिक की अनुमति के बिना उसके भवन, परिसर, दीवार पर बैनर, स्लोगन लिखने, पंपलेट चिपकाने इत्यादि का कार्य नहीं कर सकता है, लेकिन उम्मीदवारों ने हर कहीं पोस्टर चिपका दिए हैं। ऐसे मामले संज्ञान आने के बाद चुनाव आयोग की टीम निगरानी रख रही है और कार्रवाई अमल पर ला रही है। इधर, एसडीएम सदर कुल्लू व निर्वाचन अधिकारी सन्नी शर्मा ने बताया कि बिना परमिशन चिपकाए गए पोस्टर हटाए जा रहे हैं। अनुमति संबंधी एनओसी कार्यालय में जमा करवाना जरूरी है। बिना अनुमति पोस्टर चिपकाने पर एक प्रत्याशी को नोटिस भेजा गया है। एसडीएम मनाली व निर्वाचन अधिकारी एचआर बेरवा ने बताया कि एक दल की ओर से नोटिस का जवाब मिला है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कुल्लू युनूस ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। पूर्व में भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर निर्वाचन अधिकारी ने दो प्रत्याशियों को नोटिस दिए थे। व्यक्तिगत टिप्पणी करने और व्यय का लेखा-जोखा न देने पर नोटिस दिया जा चुका है। अब बिना अनुुमति पोस्टर चिपकाने पर कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें