फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में बढ़ाया जाए 10 फीसदी नजराना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जिभी/बंजार (कुल्लू)। बंजार खंड देवी-देवता कारदार संघ की बैठक सोमवार को बंजार के हनुमान मंदिर में अध्यक्ष सत्यदेव नेगी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें देव समाज से जुड़े पांच प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू को भेजा गया है। संघ के महासचिव गोपाल सिंह ने बताया कि बंजार खंड देवी-देवता संघ की कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजकर मांग की है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के देवी देवताओं को दस हजार प्रति देवी-देवता दूरी भत्ता दिया जाए। इसके अलावा दशहरा में आने वाले देवी-देवताओं के नजराने में भी दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की है। बैठक में देवी देवताओं को जारी की गई रिवॉल्विंग फंड को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त दशहरा में लारजी से औट सड़क को देवरथों की आवाजाही के लिए बहाल करने, बंजार से कुल्लू तक देवताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, लारजी से कुल्लू के दायरे में आने वाले सरकारी सामुदायिक, सराय तथा मंदिरों में देवरथों को ठहरने की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मौके पर जिला कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत, संगत राम, मुरारी लाल शर्मा, टेक राम, धर्मदास तथा ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें